पुलिस द्वारा मीरूडीह मैदान में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सरायकेला : पुलिस अधीक्षक महोदया सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 21.06.2026 को R.I.T. थानांतर्गत मीरूडीह मैदान में एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति, डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध से संबंधित प्रावधान, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930, बच्चा चोरी से संबंधित अफवाहों की जानकारी, महिलाओं के कानूनी अधिकार तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सुरक्षा, जागरूकता और कानूनी जानकारी को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को विभिन्न सामाजिक बुराइयों एवं साइबर अपराधों से सतर्क करना था। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को हेल्पलाइन नंबरों के सही उपयोग की जानकारी भी दी.


