सरस्वतिया नदी बचाने उतरे युवा, अभियान ने पकड़ी रफ्तार तो SDM को मिला सम्मान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : ऐतिहासिक सरस्वतिया नदी को बचाने के लिए शुरू हुआ अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेने लगा है। नदी के संरक्षण और सफाई को लेकर युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक भारद्वाज के जागरूकता अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है और कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मुहिम में साथ देने की घोषणा की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इधर सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत नदी की सफाई और डी-सिल्टिंग का काम तेज किया गया है। जनसहयोग से चल रहे इस अभियान में विभिन्न संस्थाएं और स्थानीय लोग भी शामिल हो रहे हैं। एसडीएम ने नदी संरक्षण को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसकी सराहना की जा रही है।

अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि सरस्वतिया नदी गढ़वा की पहचान और प्राकृतिक धरोहर है। इसे अतिक्रमण और प्रदूषण से बचाने के लिए प्रशासन और आम लोगों की संयुक्त भागीदारी जरूरी है। नदी को पुनर्जीवित करने की दिशा में चल रहे प्रयासों को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

About The Author

See also  84 छात्रों ने दिखाया योग का दम, क्लस्टर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन ने जीता दिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed