84 छात्रों ने दिखाया योग का दम, क्लस्टर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन ने जीता दिल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सिजुआ : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिजुआ में क्लस्टर-8 योगा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें मेजबान स्कूल के साथ बरोरा, महुदा, सीएफआरआई और जामाडोबा डीएवी स्कूल के कुल 84 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार, प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी और सह-प्राचार्य एस. मोदक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता को सात चरणों में आयोजित किया गया, जहां प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वृक्षासन, धनुरासन और शीर्षासन सहित कई कठिन योग मुद्राओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि विकास कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली का आधार है। उन्होंने बताया कि योग मानसिक और शारीरिक विकास के साथ बच्चों की एकाग्रता भी बढ़ाता है, इसलिए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में सुरक्षा प्रबंधक रिंकु गुप्ता, एचआर अमर खलको, कुमारी श्वेता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी ने प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए योग को स्वास्थ्य, अनुशासन और एकाग्रता का माध्यम बताया।

About The Author

See also  नीरज सिंह बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार के तहत मिली जिम्मेदारी

You may have missed