हत्या की साजिश नाकाम, प्रिंस खान गैंग के दो गुर्गे हथियार और जिंदा बम समेत गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : धनबाद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी और शोएब कुरैशी को बीआईटी पॉलिटेक्निक के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से दो अवैध पिस्टल, दो जिंदा बम, पांच जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बनाकर वहां पहुंचे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने खुद को प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया। गुलाम गौस ने पुलिस को बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिए प्रिंस खान और गोपी खान के संपर्क में था। पुलिस जब्त मोबाइल की फोरेंसिक जांच कर गिरोह के पूरे नेटवर्क, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सदस्यों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। इस मामले में भुली (बैकमोड़) थाना कांड संख्या 116/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About The Author

See also  पुलिस को देख भागने लगी महिला, पर्स से मिली 5 लाख की ब्राउन शुगर; 20 हजार नकद भी बरामद

You may have missed