सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से मचा हड़कंप

Advertisements

धनबाद : बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरयाडीह गांव में गुरुवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करीब एक महीने से बंद पड़े नए सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग हटाने और सफाई के लिए पहले एक मजदूर अंदर उतरा, लेकिन कुछ देर बाद बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दूसरा मजदूर भी टैंक में गया, लेकिन वह भी जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी की चपेट में आ गया। दोनों को बाहर निकालकर बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मृतकों की पहचान सदरयाडीह निवासी दिलीप महतो और महुदा थाना क्षेत्र के अंधारी निवासी राजेश महतो के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी मानी जा रही है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

About The Author

See also  अवैध लकड़ी लदा पिकअप वैन पकड़ाया, चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

You may have missed