घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से चेन छीनकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबल टाउन स्थित नीम रोड में गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब पी स्वाति लक्ष्मी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पीड़िता के पति पी आनंद राव ने गोलमुरी थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, बाइक पर आए दो युवक घर से कुछ दूरी पर रुके। इसके बाद एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए महिला के पास पहुंचा और अचानक उनके गले से सोने की चेन छीनकर साथी के साथ फरार हो गया।

बताया गया कि छीनी गई चेन करीब 22 ग्राम की थी, जिसमें चार लॉकेट लगे हुए थे। छीना-झपटी के दौरान चेन टूट गई और एक लॉकेट मौके पर ही गिर गया, जबकि बाकी चेन और तीन लॉकेट लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

About The Author

See also  कीताडीह मुख्य सड़क पर गड्ढों का हंगामा, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed