लक्ष्मी भंडार योजना में बड़ा खुलासा, पुरुष के खाते में जा रहा था पैसा; हिरासत में लेते ही मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की चर्चित लक्ष्मी भंडार योजना में कथित अनियमितता का मामला सामने आने के बाद मुर्शिदाबाद पुलिस ने राकिबुल शेख नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोप है कि महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना का लाभ वह पिछले तीन वर्षों से उठा रहा था। मामले के सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, फर्जी लाभार्थियों के मुद्दे को उठाए जाने के कुछ ही समय बाद पुलिस ने कार्रवाई की। राकिबुल शेख ने दावा किया कि उसने कभी लक्ष्मी भंडार योजना के लिए आवेदन नहीं किया था, लेकिन उसके बैंक खाते में पैसे आ रहे थे। उसने यह भी कहा कि इस मामले में वह अकेला नहीं है और कई अन्य लोगों की भी जांच होनी चाहिए।

इधर, योजना की लाभार्थी सूची और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन अब कथित फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर सूची की जांच तेज करने की तैयारी में जुट गया है।

About The Author

See also  इंडियन आइडल 16 जीतते ही ज्योतिर्मयी का बड़ा सपना, आलिया भट्ट के लिए प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हैं

Thanks for your Feedback!

You may have missed