महुआडांड़: जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने नए डीएसपी पूजा कुमारी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा ,संगठन के पदाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने का किया आग्रह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ (लातेहार): झारखंड मुक्ति मोर्चा महुआडांड़ प्रखंड कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएसपी कार्यालय पहुंचकर नवपदस्थापित डीएसपी पूजा कुमारी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी पूजा कुमारी को बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

इस मौके पर जेएमएम जिला संगठन सचिव परवेज आलम, युवा जिला सचिव परवेज आलम, महिला मोर्चा जिला सचिव इग्नेशिया केरकेट्टा, छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, प्रखंड सचिव याहिया अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष अमरदीप टोप्पो एवं दयावंती तिर्की सहित समाजसेवी जावेद शौकत उपस्थित थे।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी पूजा कुमारी को महुआडांड़ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। इसमें नशा मुक्ति अभियान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पुलिस सहयोग पर विशेष जोर दिया गया। जेएमएम नेताओं ने कहा कि संगठन प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।

डीएसपी पूजा कुमारी ने दिया आश्वासन

डीएसपी पूजा कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में रचनात्मक सहयोग की अपील की और कहा कि “पुलिस जनता के लिए है, आपकी हर समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी है।”

Thanks for your Feedback!