भीषण गर्मी के बीच वज्रपात का अलर्ट, 47 डिग्री तापमान से झुलसेगा झारखंड

0
Advertisements

रांची : झारखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

About The Author

See also  अधिराज मित्रा बने नेशनल अंडर-17 ओपन चेस चैंपियन, 11 राउंड में जुटाए 9 अंक

Thanks for your Feedback!

You may have missed