बिजली संकट पर बड़ा ऐक्शन, JE सस्पेंड, SDO और XEN पर भी गिरी गाज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : राजधानी के उतरेठिया उपकेंद्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहे बिजली संकट और उपभोक्ताओं के हंगामे के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जूनियर इंजीनियर मोहम्मद कलीम को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एसडीओ महेंद्र कुमार और तत्कालीन एक्सईएन कृष्णानंद को चार्जशीट जारी की गई है। विभाग ने जेई पर ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहने, सरकारी मोबाइल बंद रखने और खराब ट्रांसफार्मरों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।बताया गया कि उतरेठिया क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों में भारी नाराजगी थी। 19 मई को गुस्साए उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोनों उपकेंद्रों की बिजली बंद कर दी थी। जांच में सामने आया कि बिजनेस प्लान के तहत लौटे नौ ट्रांसफार्मरों को स्टोर में जमा करने के बजाय उपकेंद्र पर रखा गया था। खराब ट्रांसफार्मरों का लोड दूसरे ट्रांसफार्मरों पर डालने से वे भी ओवरलोड होकर फुंक गए, जिससे बिजली संकट और बढ़ गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल के निर्देश पर हुई जांच में जेई की कार्यशैली और लापरवाही को गंभीर माना गया। विभाग ने उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर निगम मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि विभागीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed