फरार वारंटियों की तलाश में गांव-गांव पहुंची पुलिस, लोगों को किया जागरूक

0
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बोकारो पुलिस ने फरार वारंटियों के सत्यापन और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया। जरीडीह बिहार थाना क्षेत्र के लालगढ़, कारीपानी, गायछंदवा, मोड़ा, हलवे और असनापानी (गोमिया) इलाके में पुलिस टीम ने भ्रमण कर आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान ग्रामीणों को कानून व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को अंधविश्वास, ओझा-गुनी और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।

पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध कायम रखने के उद्देश्य से बच्चों के बीच बिस्किट और चॉकलेट भी वितरित किए गए। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अभियान में जरीडीह बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव, पुअनि धर्मेंद्र सिंह सरदार, पुअनि सुरेश पाहन, सअनि विशाल कुमार, सअनि परवेज अशरफ एवं JAP-04 (एच कंपनी) के जवान शामिल रहे।

See also  स्कूल गया 13 वर्षीय छात्र लापता, पुलिस ने इटावा से सकुशल किया बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed