सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

0
Advertisements
Advertisements

रांची : सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। बुढ़मू निवासी संतोष कुमार साहू को मंगलवार रात अचानक पेट में तेज दर्द होने पर अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पहले इमरजेंसी बेड नहीं मिला और बाद में वार्ड में भी भर्ती करने में परेशानी हुई। प्राथमिक जांच के दौरान मरीज को पीलिया बताया गया था। इसके बाद परिजन उन्हें बाहर के रेडियोलॉजी सेंटर ले जाकर अल्ट्रासाउंड कराए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे तक विरोध किया। सूचना मिलने पर उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। अस्पताल प्रबंधन ने पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

See also  अमित शाह से चंपाई सोरेन की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, बंगाल जीत पर दी बधाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed