अमित शाह से चंपाई सोरेन की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, बंगाल जीत पर दी बधाई
Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला-खरसावां : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अमित शाह को बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में पार्टी के प्रदर्शन समेत कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
Advertisements

चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि बंगाल चुनाव में जीत के तुरंत बाद हुई यह मुलाकात खास रही और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयास व जनता के भरोसे का यह परिणाम है। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।


