पिता की दुकान संभालते हुए बना स्टेट सेकेंड टॉपर, कृष की सफलता ने किया प्रेरित

0
Advertisements

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटरमीडिएट परीक्षा में रांची के विद्यानगर, हरमू निवासी कृष कुमार बरनवाल ने कॉमर्स संकाय में राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। कृष ने 500 में 472 अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह रही कि पढ़ाई के साथ वह अपने पिता की किराना दुकान में भी मदद करते थे। उनकी इस उपलब्धि को मेहनत और संघर्ष की मिसाल माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कृष बाल कृष्णा प्लस टू हाई स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने दसवीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की थी और शुरुआत से ही टॉपर बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। उनका सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है। शिक्षकों और परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और लक्ष्य पर फोकस से यह सफलता मिली। उनके स्कूल के शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की है।

About The Author

See also  टाटा स्टील UISL ने आदित्यपुर में किया वृक्षारोपण अभियान का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

Thanks for your Feedback!

You may have missed