मिट्टी से उठी चमक, मेरिट में दमक” — महुआडांड़ की साक्षी केशरी ने लातेहार में रचा स्वर्णिम इतिहास, अब CA बनकर लिखेंगी नई पहचान

0
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ झारखंड की मिट्टी से निकली एक ऐसी कहानी, जो सिर्फ पढ़ी नहीं, महसूस की जाती है। महुआडांड़ प्रखंड के दांडकापू गांव की होनहार बेटी साक्षी केशरी ने कॉमर्स में पूरे लातेहार जिले में 5वां स्थान और महुआडांड़ अनुमंडल में पहला स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हालात खुद रास्ता बना देते हैं।यह सिर्फ सफलता नहीं—यह संघर्ष की तपिश में तपकर निकली वह चमक है, जिसने अभावों के अंधेरे को रोशनी में बदल दिया।

*संघर्ष से शिखर तक की दास्तान*

पांच साल पहले तक जिस घर में आर्थिक तंगी ने हर कदम रोक रखा था, आज उसी घर की बेटी ने मेहनत की मिसाल बनकर पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया। पिता की अथक मेहनत और साक्षी की अटूट लगन ने मिलकर वह कर दिखाया, जिसे लोग अक्सर “कठिन” कहकर छोड़ देते हैंदेर रात तक पढ़ाई, सीमित संसाधन, लेकिन बड़ा सपना—यही उसकी असली ताकत बनी।

*अब लक्ष्य आसमान से भी ऊंचा*

साक्षी का सपना अब सिर्फ सपना नहीं, उसका मिशन है—चार्टेड अकाउंटेंट (CA) बनना। साथ ही बैंकिंग सेक्टर में भी ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती है। अपने इस लक्ष्य को साकार करने के लिए उसने लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार से आर्थिक सहयोग की अपील की है। दो बहनों और एक भाई के साथ साक्षी का परिवार आज गर्व से झूम उठा है। घर में खुशियों की गूंज है, और हर आंख में चमकती उम्मीद।

*खुशियों का जश्न, सम्मान का माहौल*

साक्षी की इस ऐतिहासिक सफलता पर जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम, प्रखंड कोषाध्यक्ष अमरदीप टोप्पो, परहाटोली पंचायत अध्यक्ष मेहंदी हसन समेत मो. अख्तर, अरशद अली, निरोज खान और हसनैन अंसारी उसके घर पहुंचे। मिठाई खिलाकर सम्मान किया और कहा—“यह उपलब्धि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।”

*सिर्फ नाम नहीं, प्रेरणा बन चुकी है साक्षी*

आज साक्षी केशरी उन हजारों बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बन गई हैं, जो अभावों के बावजूद अपने सपनों को जिंदा रखते हैं।

*संदेश जो दिल में उतर जाए*

हालात नहीं, हौसले तय करते हैं मंजिल, गांव की बेटियां अब सीमाएं नहीं, इतिहास लिख रही हैं

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed