नोवामुंडी में सड़क हादसों का तांडव, एक ही शाम तीन दुर्घटनाओं से 6 लोग घायल

0
Advertisements

नोवामुंडी (पश्चिम सिंहभूम) : नोवामुंडी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इन हादसों में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पहली घटना कुचीबेड़ा गांव के पास डांगोवापोसी–नोवामुंडी मार्ग पर हुई, जहां चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट के तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सभी युवक घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दूसरी दुर्घटना लोकेसाई गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक का टायर फटने से चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरी घटना नरदोपुर गांव के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हुए इन हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

See also  मुख्यमंत्री आज करेंगे विभागों की समीक्षा, योजनाओं की रफ्तार और लंबित मामलों पर होगी नजर

Thanks for your Feedback!

You may have missed