प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत पर बवाल, टॉर्च से डिलीवरी पर डीसी सख्त

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह खुद अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। उनके साथ जिला स्तर की टीम ने बंद कमरे में जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच के दौरान उपायुक्त ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से सवाल किया कि जब अस्पताल में जनरेटर, सोलर लाइट और इनवर्टर की सुविधा मौजूद है, तो बिजली जाने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रसव क्यों कराया गया। उन्होंने सभी उपकरणों की स्थिति की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। साथ ही साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  22 परीक्षाएं रद्द, 23 की CID जांच; JSSC CGL और JPSC 11वीं-13वीं पर भी गिरी गाज

Thanks for your Feedback!

You may have missed