48 घंटे में दूसरा तबादला, कालीघाट थाने में मचा हड़कंप… चमेली हटीं, बलाई बाग बने नए ओसी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। महज 48 घंटे के भीतर थाना प्रभारी (ओसी) को दूसरी बार बदल दिया गया। पहले गौतम दास के निलंबन के बाद चमेली मुखोपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्हें 24 घंटे के अंदर ही हटा दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नए आदेश के अनुसार, भांगड़ डिवीजन के पोलरहाट थाना में तैनात अतिरिक्त ओसी बलाई बाग को कालीघाट का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं चमेली मुखोपाध्याय को वापस उल्टाडांगा महिला थाना भेज दिया गया है। कोलकाता पुलिस आयुक्त के आदेश पर बलाई बाग को तुरंत पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला उस विवाद के बाद शुरू हुआ जब पूर्व ओसी गौतम दास ने वर्दी में हथियार के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस पर शिकायत होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। कालीघाट क्षेत्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यह भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

About The Author

See also  किताडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन प्रोग्राम

Thanks for your Feedback!

You may have missed