लोहिया आश्रम में उपमुख्यमंत्री का भव्य सम्मान, एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


समस्तीपुर : जिले के लोहिया आश्रम में एनडीए की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा जोरदार नारेबाजी के साथ उत्साह व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एनडीए के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों और संगठन की मजबूती को लेकर विचार साझा किए। समारोह में मौजूद लोगों ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एनडीए के समर्थन में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया.


