8 ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, भारत की समुद्री ताकत और मजबूत

0
Advertisements

DELHI: भारतीय नौसेना को एक बड़ी मजबूती मिली है क्योंकि अत्याधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि को आधिकारिक तौर पर नौसेना में शामिल कर लिया गया है। यह युद्धपोत आधुनिक हथियारों और तकनीकों से लैस है, जिसमें 8 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें और बराक-8 एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस युद्धपोत को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है और इसे दुश्मन के रडार से बचने के लिए स्टेल्थ फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है। यह लंबी दूरी तक समुद्री मिशन को अंजाम देने में सक्षम है और इसकी युद्धक क्षमता काफी उन्नत मानी जा रही है।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट-17A श्रेणी का युद्धपोत भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति का अहम हिस्सा है। इसके शामिल होने से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और हमलावर क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है।

About The Author

See also  सारा अरफीन ने दिखाई अपने खूबसूरत घर की झलक, इगुआना और सिनेमा रूम ने खींचा ध्यान

Thanks for your Feedback!

You may have missed