37 करोड़ का घोटाला: कोचिंग सेंटरों के मालिकों सहित 9 गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से सरकारी योजना में हेराफेरी का आरोप

0
Advertisements

DELHI: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए एक बड़े घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में तीन कोचिंग सेंटरों के मालिकों और निदेशकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी छात्र दस्तावेज तैयार कर सरकारी योजना से करीब 37 करोड़ रुपये की राशि हड़प ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह मामला ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ से जुड़ा है, जिसे 2018-19 में कमजोर वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने के लिए शुरू किया गया था। जांच में सामने आया कि कई संस्थानों ने छात्रों की डुप्लीकेट एंट्री और फर्जी रिकॉर्ड बनाकर सरकारी फंड हासिल किया।

एसीबी के अनुसार, जांच में यह भी पाया गया कि कुछ छात्रों के नाम एक से ज्यादा कोचिंग संस्थानों की सूची में दर्ज थे और कई मामलों में छात्रों को मिलने वाली राशि भी वास्तविक लाभार्थियों तक नहीं पहुंचाई गई। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

About The Author

See also  IIIT के सक्षम ने रचा इतिहास, 1.25 करोड़ का मिला रिकॉर्ड पैकेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed