हौसले की जीत: दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने रचा इतिहास, दांतों से लिखकर बने जिला टॉपर

0
Advertisements
Advertisements

गोड्डा : जिले के शिवाजी नगर निवासी मो. फैजानुल्लाह ने अपने अदम्य साहस और मेहनत से 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। जन्म से शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने दांतों से कलम पकड़कर परीक्षा दी और सभी विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

फैजानुल्लाह ने कुल 500 में से 469 अंक प्राप्त किए और दिव्यांग श्रेणी में जिला टॉपर बनने के साथ अपने स्कूल के भी टॉपर बने। होम-बेस्ड शिक्षा व्यवस्था के तहत शिक्षकों और परिवार के सहयोग से उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखी। उनकी इस सफलता में माता-पिता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उनकी इस उपलब्धि ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है और वे अन्य दिव्यांग छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। फैजानुल्लाह भविष्य में सिविल सेवा परीक्षा पास कर समाज में बड़ा योगदान देना चाहते हैं।

See also  1.32 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, विकास कार्यों की सौगात से इलाके में खुशी

Thanks for your Feedback!

You may have missed