चाईबासा नेचर सेंटर में छात्रों की शैक्षणिक यात्रा, झारखंड की संस्कृति और प्रकृति को करीब से समझा

0
Advertisements

चाईबासा : नोवामुंडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने इतिहास विभाग के तहत चाईबासा स्थित नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को झारखंड की प्राकृतिक विरासत, सांस्कृतिक इतिहास और जनजातीय जीवन शैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को राज्य की जैव विविधता, प्राचीन कला, शैल चित्र, पारंपरिक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी विस्तार से समझाई गई। सेंटर में मौजूद प्रदर्शनों और मॉडल्स के जरिए छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त हुआ, जिससे उनकी पढ़ाई का अनुभव और समृद्ध हुआ।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक ज्ञान से जोड़ना है। इससे न केवल उनकी समझ बढ़ती है बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी विकसित होती है।

About The Author

See also  काम में लापरवाही पर बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, सब इंस्पेक्टर को मिला अस्थायी प्रभार

Thanks for your Feedback!

You may have missed