टाटानगर स्टेशन के पास रेलवे जमीन पर अवैध काम का आरोप, मिलीभगत पर उठे सवाल… जांच की मांग तेज

0
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां चलने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार रेलवे भूमि पर बिना अनुमति निर्माण और अन्य गतिविधियां की जा रही हैं, जिसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले में इंजीनियरिंग विभाग (IOW) की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि या तो लापरवाही हुई है या फिर मिलीभगत के कारण यह अवैध काम लगातार जारी रहा। इसी कारण रेलवे बोर्ड से मामले में संज्ञान लेने और जांच कराने की मांग उठाई जा रही है।

टाटानगर स्टेशन पहले से ही पुनर्विकास और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया से गुजर रहा है, ऐसे में इस तरह के नए आरोपों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल रेलवे की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

 

About The Author

See also  पुलिस मुठभेड़ के 16 साल पुराने मामले में दिनेश गोप समेत तीन बरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed