देवघर में ATS का बड़ा एक्शन, US मेड पिस्टल के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार… नेटवर्क की जांच शुरू

0
Advertisements

देवघर : झारखंड ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने देवघर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक यूएस-मेड पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है ताकि इसके पीछे के बड़े गिरोह का खुलासा किया जा सके।

ATS और स्थानीय पुलिस की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों के स्रोत और इनके इस्तेमाल की योजना की भी गहन जांच की जा रही है।

About The Author

See also  ‘विरासत और पर्यटन’ थीम पर होगा साहित्य महोत्सव 2.0, 18 से 20 दिसंबर तक आयोजन

Thanks for your Feedback!

You may have missed