निजी अस्पताल में छापेमारी से मचा हड़कंप, अवैध गर्भपात का शक—अस्पताल पर ताला जड़ा

0
Advertisements

गुमला : चैनपुर बस स्टैंड के पास संचालित एक निजी अस्पताल में पुलिस और प्रशासन की टीम ने देर रात छापेमारी की, जिसके बाद अवैध गर्भपात कराए जाने की आशंका सामने आई है। कार्रवाई के बाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात करीब 9 बजे अस्पताल पहुंची थी। वहां मौजूद एक युवती से पूछताछ में प्रारंभिक तौर पर गर्भपात कराए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अस्पताल से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की गई और संचालक को आवश्यक कागजात के साथ थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। निर्धारित समय पर संचालक के नहीं पहुंचने से मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अस्पताल में अधिकृत डॉक्टरों की उपलब्धता और पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

See also  अगले पांच वर्षों में 20 और देशों में डिफेंस विंग बनाएगा भारत, रक्षा कूटनीति बढ़ाने की तैयारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed