स्कॉर्पियो और बुलेट की भीषण टक्कर में युवक की मौत, सड़क हादसे से इलाके में मचा कोहराम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू : जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच 33 मुख्य मार्ग पर गाड़ीखास (बढ़का भिट्ठा) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच जोरदार भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मृत युवक की पहचान आकाश कुमार पांडेय के रूप में हुई है, जो पलामू सांसद के करीबी बताए जाते हैं। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच के बाद आकाश कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

See also  नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी 6 बच्चों का पिता, कोर्ट ने सुनाई 21 साल की सजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed