बस में आग लगते ही बवाल, फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस वाहन पर हमला और तोड़फोड़ से दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सुपौल : छातापुर बस स्टैंड पर खड़ी एक यात्री बस में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर भारी धुआं फैल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दमकल विभाग के देर से पहुंचने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और हालात बिगड़ते चले गए। आक्रोशित भीड़ ने हंगामा करते हुए थाने तक पहुंचकर पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती अनुमान शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

About The Author

See also  सैयारा के बाद अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान, 2027 में बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed