सैयारा के बाद अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान, 2027 में बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल



मुंबई : फिल्म सैयारा की सफलता के बाद अहान पांडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही उनकी नई अनटाइटल्ड रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और गुड फ्राइडे वीकेंड पर दर्शकों के बीच आएगी।


इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर यश राज फिल्म्स के तहत किया जा रहा है। फिल्म में अहान पांडे के साथ शरवरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे भी अहम किरदारों में शामिल हैं। अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा इससे पहले कई सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।फिल्म की कहानी रोमांस और एक्शन के मिश्रण पर आधारित बताई जा रही है। हालांकि अभी तक फिल्म का आधिकारिक टाइटल सामने नहीं आया है। अहान पांडे की यह सैयारा के बाद दूसरी बड़ी फिल्म होगी, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।


