मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, 5 सूत्रीय एजेंडा जारी, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का सख्त संदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक कामकाज को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और राज्य के लिए 5 सूत्रीय एजेंडा जारी किया। इस एजेंडे में सबसे प्रमुख फोकस भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति और सरकारी कामकाज में तेजी लाने पर रखा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए, किसी भी स्तर पर फाइलें लंबित न रहें और प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और लापरवाही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ब्लॉक, थाना और अंचल स्तर पर सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है।

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार को विकास की नई गति देने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा और हर योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार का लक्ष्य “तेज, पारदर्शी और जवाबदेह शासन” स्थापित करना है।

See also  कतरास फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed