टाटा स्टील की बड़ी उपलब्धि, लगातार 9वीं बार बना ‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन’


जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन का प्रतिष्ठित ‘स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन 2026’ पुरस्कार जीत लिया है। यह लगातार नौवां वर्ष है जब कंपनी को इस सम्मान से नवाजा गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सस्टेनेबिलिटी कंपनी की कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील लगातार लो-कार्बन उत्पादन, उत्सर्जन में कमी, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
यह सम्मान कंपनी के उन प्रयासों की वैश्विक मान्यता है, जो उसे उद्योग में एक जिम्मेदार और अग्रणी कंपनी के रूप में स्थापित करते हैं। इससे न केवल कंपनी की छवि मजबूत हुई है, बल्कि भारत के औद्योगिक क्षेत्र को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।


