परीक्षार्थियों की भीड़ से ट्रैफिक बवाल, स्टेशन पर अफरातफरी, कई जगह लगा जाम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान रविवार को शहर में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 8 बजे परीक्षा केंद्रों की ओर जाते समय और शाम 5:30 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद लौटते वक्त साकची गोलचक्कर, मानगो पुल, बाग-ए-जमशेद और स्टेशन गोलचक्कर सहित कई प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस की सक्रियता से कुछ समय बाद यातायात को नियंत्रित कर लिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूर्व में हुई झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा के दौरान अव्यवस्था से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने पहले से तैयारी की थी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे हालात काबू में रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां प्लेटफॉर्म नंबर 1, 3 और 4 पर भीड़ बढ़ गई। इस दौरान आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भीड़ को संभाला और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में चढ़ने में मदद की।

About The Author

See also  झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 28 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed