मोबाइल चोरी का खुलासा, सीसीटीवी से पहचान के बाद आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी मनीष सिंह कीताडीह त्रिमूर्ति चौक का रहने वाला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार ओडिशा के बारीपादा निवासी रेल यात्री भवानी शंकर सिंह टिकट लेने आरक्षण केंद्र पहुंचे थे, इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक मोबाइल चुराते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरपीएफ टाटा पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन और जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

About The Author

See also  पुलिस मुखबिर की चाकू गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed