मालगाड़ियों को प्राथमिकता से यात्रियों का गुस्सा फूटा, घंटों लेट ट्रेनों से रेलवे पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

राखामाइंस : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर और चक्रधरपुर मंडलों में मालगाड़ियों को प्राथमिकता दिए जाने की नीति अब यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। हाल ही में हावड़ा से चलने वाली इस्पात एक्सप्रेस को राखामाइंस स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया, ताकि एक मालगाड़ी को पहले निकाला जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके अलावा हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी करीब 1 घंटा 40 मिनट तक री-शेड्यूल किया गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक ट्रेन के खड़े रहने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई और कई जगहों पर उन्होंने हंगामा भी किया।

यात्रियों का आरोप है कि रेलवे अब यात्री सुविधाओं की अनदेखी कर केवल माल ढुलाई से होने वाले मुनाफे पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस मुद्दे पर विधायक सरयू राय ने भी प्रतिक्रिया देते हुए रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

यात्रियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह मामला रेलवे प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

See also  मोदी पर बरसे अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, कहा- “मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ”

Thanks for your Feedback!

You may have missed