शो में भिड़ंत बनी बवाल, हील से हमला और खून तक बहा—अकांक्षा का चौंकाने वाला आरोप

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ में कंटेस्टेंट अकांक्षा चौधरी और दीक्षा पवार के बीच हुई झड़प अब बड़ा विवाद बन गई है। अकांक्षा ने दावा किया है कि विवाद के दौरान दीक्षा ने उन पर हाई हील से हमला किया और कई बार थप्पड़ मारे, जिससे उनके होंठ तक से खून निकलने लगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अकांक्षा के अनुसार, यह सिर्फ बहस नहीं बल्कि हिंसक झगड़ा था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि उनके चेहरे, आंखों के नीचे और शरीर पर भी चोट के निशान पड़े। इस घटना के बाद शो और कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं और दर्शकों के बीच भी इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है.

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शो में माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है। वहीं, फैंस भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई लोग शो में सुरक्षा और नियमों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

See also  भीषण गर्मी के बीच वोटिंग, कहीं बारिश तो कहीं कम मतदान… पहले चरण में सियासी टक्कर तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed