फिरोजाबाद : बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता ने पड़ोसी युवक की लगातार परेशानियों से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था और कई बार इसकी शिकायत उसके पिता से भी की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Advertisements

Advertisements

मृतका की शादी करीब पांच साल पहले संतचरन के साथ हुई थी। कुछ समय से पड़ोस में रहने वाला सोनू (पुत्र मोहर सिंह) उसका पीछा करता था और मानसिक रूप से परेशान करता था। यह बात ससुराल और मायके दोनों पक्षों को पता थी, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ।
सोमवार दोपहर महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए सोनू को जिम्मेदार ठहराया है। मृतका के पिता रामरतन की तहरीर पर पुलिस ने सोनू और उसके पिता मोहर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।