दोस्ती का भरोसा बना दरिंदगी, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा पुलिस इंस्पेक्टर—मामला दर्ज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर अपनी विधवा दोस्त के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला ने शिकायत में बताया कि पति की मौत के बाद आरोपी उसके करीब आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसके पति का परिचित था और घर आता-जाता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो इंस्पेक्टर ने दूरी बना ली। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने धोखे से संबंध बनाने और शादी से मुकरने का आरोप लगाया है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  अधूरा पड़ा पशु अस्पताल, बदहाल व्यवस्था से इलाज पर संकट गहराया

Thanks for your Feedback!

You may have missed