ईरान युद्ध का असर, 25 लाख लोग हो सकते हैं गरीब—यूएन की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

0
Advertisements

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ईरान से जुड़े तनाव का असर भारत पर भी पड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की रिपोर्ट के अनुसार, हालात बिगड़ने पर देश में करीब 25 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं। इससे भारत की मानव विकास प्रगति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईंधन, मालभाड़ा और कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से लोगों की क्रय शक्ति घट रही है। इसके चलते खाद्य असुरक्षा बढ़ेगी, सरकारी बजट पर दबाव पड़ेगा और आम लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। अनुमान है कि वैश्विक स्तर पर भी करीब 88 लाख लोग गरीबी के दायरे में आ सकते हैं और एशिया-प्रशांत क्षेत्र को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में गरीबी दर 23.9 प्रतिशत से बढ़कर 24.2 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इससे लगभग 24.6 लाख अतिरिक्त लोग गरीबी में चले जाएंगे। साथ ही देश में कुल गरीबों की संख्या बढ़कर करीब 35.40 करोड़ होने का अनुमान है, जो पहले लगभग 35.15 करोड़ थी।

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के टिकट 1,600 से 18,000 रुपए तक, बिक्री की जानकारी बाद में होगी जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed