भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, SHO के घर EOU की रेड—पुलिस महकमे में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

किशनगंज : आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के सरकारी आवास पर छापेमारी की है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे टीम थाना परिसर स्थित उनके सरकारी घर पहुंची और जांच शुरू कर दी, जो कई घंटों तक जारी रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अभिषेक रंजन 2009 बैच के दारोगा हैं और बाद में उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला था। उन्होंने दिसंबर 2024 में किशनगंज सदर थाना का कार्यभार संभाला था। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है.

इससे पहले 31 मार्च को पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर भी ईओयू ने छापेमारी की थी। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से जिले में पुलिस महकमे के भीतर चर्चा तेज हो गई है और पूरे मामले को गंभीर माना जा रहा है।

See also  कोलकाता में मतदान से पहले बसों पर बड़ा असर, कई रूटों पर सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Thanks for your Feedback!

You may have missed