भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, SHO के घर EOU की रेड—पुलिस महकमे में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

किशनगंज : आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के सरकारी आवास पर छापेमारी की है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे टीम थाना परिसर स्थित उनके सरकारी घर पहुंची और जांच शुरू कर दी, जो कई घंटों तक जारी रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभिषेक रंजन 2009 बैच के दारोगा हैं और बाद में उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला था। उन्होंने दिसंबर 2024 में किशनगंज सदर थाना का कार्यभार संभाला था। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है.

इससे पहले 31 मार्च को पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर भी ईओयू ने छापेमारी की थी। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से जिले में पुलिस महकमे के भीतर चर्चा तेज हो गई है और पूरे मामले को गंभीर माना जा रहा है।

About The Author

See also  पार्टी कार्यालय में मृत मिले पूर्व मंत्री, सुसाइड नोट में अपमान और भ्रष्टाचार का जिक्र; निष्पक्ष जांच की मांग

Thanks for your Feedback!