महिलाओं के नाम PM मोदी का खुला पत्र, बड़ी अपील—सांसदों को लिखें और बढ़ाएं दबाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर देशभर की महिलाओं के नाम एक खुला पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा होने वाली है और इसके लिए उन्होंने देश की करोड़ों महिलाओं से आशीर्वाद मांगा है। साथ ही उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि यह पहल उनकी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि यह विधेयक संसद में पारित होना बेहद जरूरी है, ताकि महिलाओं की भागीदारी विधायी संस्थाओं में बढ़ सके। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी दल मिलकर इस ऐतिहासिक संशोधन को मंजूरी देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव अगर महिला आरक्षण के साथ होते हैं, तो लोकतंत्र और मजबूत होगा।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने सांसदों को पत्र लिखकर उन्हें इस सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें। पीएम ने कहा कि इस तरह का कदम इतिहास में दर्ज होगा और देश की नारी शक्ति को उसका हक दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

About The Author

See also  राहुल गांधी का हमला, बोले- छात्रों का नहीं, शिक्षा मंत्री का हो इस्तीफा

Thanks for your Feedback!

You may have missed