क्षतिग्रस्त नालियों को लेकर सौंपा ज्ञापन, मेयर ने की बड़ी कार्रवाई की बात
Advertisements

Advertisements

आदित्यपुर : वार्ड संख्या 26 के बनतानगर धोबोडुंगरी इलाके में खराब पड़ी नालियों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के महापौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की जर्जर नालियों से हो रही परेशानी को जल्द दूर करने की मांग की गई।
Advertisements

महापौर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि इसे बोर्ड बैठक में प्राथमिकता के आधार पर रखा जाएगा और जल्द निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान जिला महासचिव जसमती सुंडी, आरआईटी मंडल सदस्य सुरजमनी हेम्ब्रम और समाजसेवी छोटु सिंह भी मौजूद रहे।


