ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, मौत पर हंगामा; अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में इलाज के दौरान 60 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी एन. गोविंद राव की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सीनी निवासी गोविंद राव को शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक ऑपरेशन से पहले मरीज की स्थिति सामान्य थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और दोपहर में उनकी मौत हो गई। उन्होंने डॉक्टरों पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाया है, साथ ही इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे मांगने की भी बात कही है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर पार्थो ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इलाज सही तरीके से किया गया और यह एक दुर्लभ स्थिति थी।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव और अफरातफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने सिविल सर्जन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और फिलहाल शव अस्पताल में ही रखा गया है। जानकारी के अनुसार, पहले भी इस अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लग चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

See also  गढ़वा सदर अस्पताल में होमगार्ड की नई तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मरीजों को मिलेगी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed