बिहार में CM चेहरे पर सस्पेंस, शपथ को लेकर हलचल तेज… नेताओं की लगातार बैठकें


पटना : बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को पटना के लोकभवन में होने की संभावना है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शपथ समारोह में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को ही पहले शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले गांधी मैदान और बापू सभागार को भी संभावित स्थल माना जा रहा था, लेकिन फिलहाल लोकभवन सबसे मजबूत विकल्प के रूप में सामने आया है।
इधर नए मुख्यमंत्री के नाम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। एनडीए विधायक दल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला होगा। बैठक से पहले कई बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं, जबकि संजय झा ने कहा है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।


