हत्या केस में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, एक साथ 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड… खुलासे से हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

बोकारो : झारखंड के बोकारो में एक युवती के अपहरण और हत्या मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन लिया गया है। पिंड्राजोरा थाना के प्रभारी समेत कुल 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि जांच के दौरान पुलिस ने मामले को सही तरीके से नहीं संभाला और कई अहम निर्देशों का पालन नहीं किया।बताया गया कि युवती पिछले साल जुलाई से लापता थी, लेकिन पुलिस समय पर ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी। परिवार की शिकायत के बावजूद FIR दर्ज करने में भी देरी हुई। मामला जब झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा, तब अदालत ने पुलिस की कार्यशैली पर सख्त टिप्पणी की, जिसके बाद जांच तेज हुई और युवती के कंकाल अवशेष बरामद किए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के साथ मिलीभगत की और केस को कमजोर करने की कोशिश की। यहां तक कि आरोपियों से लेन-देन और उनके साथ समय बिताने जैसे गंभीर आरोप भी लगे। इसके बाद सभी दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  बेटी की शादी के पैसों को लेकर खौफनाक साजिश, पत्नी-बेटियों ने मिलकर की हत्या

Thanks for your Feedback!

You may have missed