गर्म चाय से हमला कांड में नया खुलासा… धार्मिक प्रचारक का नाम आया सामने, फिर दिया सफाई बयान


जमशेदपुर : बिष्टुपुर में युवती पर गर्म चाय फेंककर जलाने के मामले में जांच के दौरान एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावर एक इनोवा कार से आए थे और जिस वाहन का इस्तेमाल हुआ, उसका नंबर धार्मिक प्रवचन करने वाले पंडित अभिषेक पाठक से जुड़ा बताया जा रहा है।

इस बीच पंडित अभिषेक पाठक ने खुद सामने आकर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है और उनके नाम को गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।
हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि घटना में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे पहले उनकी मंडली से जुड़े थे, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और पीड़ित युवती के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।


