गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़… छापेमारी में 14 सिलेंडर बरामद, अवैध रिफिलिंग से मचा हड़कंप

0
Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबाजार स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस टीम भी शामिल रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

छापेमारी के दौरान दुकान से कुल 14 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 10 भरे हुए और 4 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे नोजल और अन्य अवैध उपकरण भी जब्त किए गए।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे ऐसे कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक

Thanks for your Feedback!

You may have missed