स्कूल के बाहर सीनियर-जूनियर में भिड़ंत… मामूली विवाद ने लिया मारपीट का रूप, मचा हड़कंप

0
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के पास 9 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा के एक छात्र और 11वीं के छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना स्कूल के बाहर हुई, जहां छात्रों के बीच तनाव अचानक बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मामले को शांत कराया गया और पूरे प्रकरण को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। यह विवाद आपसी कहा-सुनी से शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

About The Author

See also  अवैध कट्टा और पांच कारतूस के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed