रेत माफिया का आतंक, वनकर्मी को कुचलकर मार डाला


शहडोल : मध्य प्रदेश में रेत माफिया का खौफ एक बार फिर सामने आया है। जिले में ड्यूटी पर तैनात एक वनकर्मी को अवैध रेत खनन में लगे माफिया ने वाहन से कुचलकर मार डाला। घटना उस समय हुई जब वन विभाग की टीम अवैध खनन रोकने के लिए कार्रवाई कर रही थी।

बताया गया कि टीम को देखते ही रेत से भरा वाहन लेकर आरोपी भागने लगे और इसी दौरान उन्होंने वनकर्मी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद अवैध खनन और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।


