16 साल से फरार लश्कर कमांडर समेत आतंकी मॉड्यूल ढहा, 5 आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जम्मू‑काश्मीर : जम्मू‑काश्मीर पुलिस ने लश्कर‑ए‑तैयबा (LeT) से जुड़े बड़े अंतरराज्यीय आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं। इसमें एक मुख्य आरोपी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा है, जो करीब 16 साल से सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त से भाग रहा था और अब पंजाब के मालेरकोटला से दबोचा गया। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने बड़ी तकनीकी निगरानी व खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अभियुक्तों में पाकिस्तानी नागरिक अबू हुरैरा और उसका साथी उस्मान उर्फ खुबाईब शामिल हैं, जो 2010 में घाटी में घुसपैठ के बाद कई सालों तक सक्रिय रहे। इनके अलावा श्रीनगर के तीन स्थानीय सहायक भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन पर आतंकियों को आश्रय, भोजन और अन्य सहायता देने का आरोप है। जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल आतंकियों को भारत में प्रवेश कराने, सुरक्षित ठिकाने देने और जम्मू‑काश्मीर सहित अन्य राज्यों में उनके नेटवर्क को मजबूत करने का काम करता था।

See also  टाटा लीज नवीकरण से पहले रैयतों का हक देने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed